{"_id":"5ec551408ebc3e902b0f7b47","slug":"pickup-accident-in-mahoba-mahoba-news-knp561137253","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटने से चालक घायल, खरबूजा बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप पलटने से चालक घायल, खरबूजा बर्बाद
विज्ञापन
सड़क पर बिखरे पड़े खरबूज
- फोटो : MAHOBA
महोबा-मुस्करा मार्ग में चरखारी के पावर हाउस के सामने खरबूजों से भरी पिकअप गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। इससे पिकअप चालक घायल हो गया जबकि गाड़ी में बैठे दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
थाना खरेला के ग्राम बल्लायं निवासी बृजेश (45) पिकअप में बुधवार को खरबूजा लादकर महोबा बेचने जा रहा था। तभी चरखारी पावर हाउस के सामने रोड कटिंग होने के कारण गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।
इससे गाड़ी में लदे खरबूजे सड़क पर फैलकर बर्बाद हो गए। चीख-पुकार के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और 108 एंबुलेंस बुलाकर चालक को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।