फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   People took to the road demanding a cut in the divider and blocked the bypass for an hour and a half.

Mahoba News: डिवाइडर में कट के लिए सड़क पर उतरे लोग, डेढ़ घंटे बाईपास पर लगाया जाम

Mon, 12 Oct 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
People took to the road demanding a cut in the divider and blocked the bypass for an hour and a half.
फोटो 11 एमएएचपी 11 परिचय-चरखारी बाईपास मार्ग पर डिवाइडर में कट की मांग को लेकर जाम लगाए मोहल्ले
महोबा। शहर के चरखारी बाईपास को फोरलेन बनाने का काम लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। सड़क के बीच में बन रहे डिवाइडर में कट न छोड़े जाने से मोहल्ला धुबियानापुरा के लोगों को बाजार, अस्पताल और मुख्य मार्ग तक पहुंचने में करीब 500 मीटर दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


इससे नाराज मोहल्लेवासियों ने रविवार को बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। कई रोडवेज बसें भी फंस गईं। शहर में चरखारी बाईपास मार्ग को फोरलेन के रूप में विकसित करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से चौड़ीकरण कराया जा रहा है। सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जा रहा है लेकिन मोहल्ला धुबियानापुरा को जोड़ने वाले मार्ग के सामने कट नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन


इससे मोहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी होने की आशंका है। इसी समस्या को लेकर रविवार को लोग आक्रोशित हो गए और सुबह 11 बजे सड़क पर जाम लगाकर डिवाइडर में कट देने की मांग की। मोहल्लेवासी नरेंद्र कुमार, अनुज, मिथलेश, विपुल, जयनारायण, कुलदीप सोनी, आकाश श्रीवास आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले की सड़क पुराने इलाहाबाद बैंक की ओर जाती है। इसी रास्ते से लोग बाजार व अस्पताल पहुंचते हैं। बच्चों का भी इसी मार्ग से स्कूल आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइडर बनने के बाद रास्ता बंद होने से उन्हें पहले परमानंद चौराहे तक जाना पड़ेगा। वहां से घूमकर बाजार और शहर के मुख्य मार्ग पर पहुंच सकेंगे। इससे समय व दूरी बढ़ेगी। जाम की सूचना पर यातायात प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन मोहल्लेवासी कट देने की मांग पर अड़े रहे। बाद में नायब तहसीलदार विवेक तोमर ने लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिया जिसके बाद करीब साढ़े 12 बजे जाम खोला गया।

फोटो 11 एमएएचपी 11 परिचय-चरखारी बाईपास मार्ग पर डिवाइडर में कट की मांग को लेकर जाम लगाए मोहल्ले

फोटो 11 एमएएचपी 11 परिचय-चरखारी बाईपास मार्ग पर डिवाइडर में कट की मांग को लेकर जाम लगाए मोहल्ले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed