फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   People of Patharmandi worried about water

Mahoba News: पानी के लिए परेशान पत्थरमंडी के लोग

Mon, 29 Jul 2024 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 29 Jul 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
People of Patharmandi worried about water
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर 10 साल से पानी को लेकर परेशान कस्बावासियों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उमेश वर्मा, सुनील गुप्ता, आनंद गुप्ता, कुलदीप सेन, राहुल गुप्ता, संतोष निगम, हिमांशु गुप्ता, पंकज कटारे आदि ने ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि कस्बे में कबरई बांध से पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

पिछले एक दशक से अधिक समय से पाइपलाइन चोक होने व विभिन्न जगह लीकेज होने पेयजल आपूर्ति ठप है। कस्बे के इंद्रानगर, राजेंद्र नगर, विवेक नगर, किदवई नगर, झलकारीबाई नगर आदि वार्डों में पानी का संकट है। नगर पंचायत की ओर से 15 वार्डों में महज पांच टैंकरों से जलापूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर की 50 हजार से अधिक आबादी के लिए पांच टैंकरों से जलापूर्ति नाकाफी साबित हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि चार साल पहले सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कलशहा बाबा धाम में पानी की टंकी का शिलान्यास किया था।

यह काम अधर में लटका है। व्यापारियों ने कबरई बांध से कस्बे में पेयजल आपूर्ति कराने, चंद्रावल रोड का निर्माण और नगर में खेलकूद मैदान व पार्क बनवाने आदि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed