फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   People angry over molestation case being registered in rape case

Mahoba News: दुष्कर्म का मामला छेड़छाड़ में दर्ज किए जाने से भड़के लोग

Thu, 14 Sep 2023 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
People angry over molestation case being registered in rape case
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे के एक मोहल्ले में युवती को दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। इससे आक्रोशित कुशवाहा समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती अस्पताल से इलाज कराकर घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में सद्दाम नामक युवक ने छेड़खानी कर दी थी और जबरन दोस्त के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने छेड़खानी व धमकी का मुकदमा दर्ज किया था। दुष्कर्म के मामले को छेड़छाड़ में दर्ज किए जाने से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी भड़क उठे।
विज्ञापन

गुरुवार को उन्होंने एसडीएम अनुराग प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पुलिस पर तहरीर बदलवाने और हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने का आरोप लगाया। समाज के लोगों ने दोषी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में महासभा के जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुशवाहा, माधव कुशवाहा, गोपाल, पप्पू, दयाशंकर, प्रमोद, बृजेंद्र समेत तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed