फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   PCS exam: Administration installed CCTV at the centers

पीसीएस परीक्षा : केंद्रों पर प्रशासन ने लगवाए सीसीटीवी

Fri, 20 Dec 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 20 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
PCS exam: Administration installed CCTV at the centers
महोबा। उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से 22 दिसंबर को होने वाली पीसीएस परीक्षा-2024 के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से अलग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। लोक सेवा आयोग के मुख्यालय से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा के लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं। जिन कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहां पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। साथ ही प्रशासन की ओर से अलग से सीसीटीवी कैमरों को लगाए जाने के लोक सेवा आयोग ने निर्देश जारी किए हैं। इसके चलते जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। परीक्षा कराए जाने के लिए जनपद को दो जोन और दस सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

महोबा शहर में छह, चरखारी क्षेत्र में तीन व श्रीनगर क्षेत्र में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 4,128 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उधर, अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि आयोग के निर्देश पर कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed