फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Patients are recovering even before their test reports arrive.

Mahoba News: रिपोर्ट आने से पहले ही ठीक हो जा रहे मरीज

Fri, 09 Oct 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Patients are recovering even before their test reports arrive.
08 सीकेटीपी-13-अस्पताल में पर्जा बनवाने के लिए लगी लाइन। संवाद - फोटो : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने यूपीआई टैक्स के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर। स्रोत स्वयं
पहाड़ी (चित्रकूट)। मौसम में परिवर्तन से सर्दी, खांसी, वायरल, टाइफाइड के मरीज बढ़ गए हैं। मलेरिया और डेंगू के कई संभावित रोगी भी आने लगे हैं, लेकिन सीएचसी में जांच रिपोर्ट ही चार से पांच दिन बाद आ रही है। लोगों को रिपोर्ट के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इंतजार करते हुए उनकी हालत और बिगड़ रही है। कुछ मरीज का संक्रमण रिपोर्ट से पहले ही कम हो गया है।
विज्ञापन

ओपीडी में रोजाना 350-400 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं, जिनमें 100-150 को ब्लड जांच लिखी जा रही है। बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की तो मरीज पर्चा से लेकर लैब तक परेशान दिखे। मरीजों का कहना है, सैंपल देने के बाद चार से पांच दिन बाद बुलाया जाता है। इलाज में देरी हो रही है। कुछ मरीज का संक्रमण पहले ही ठीक हो जा रहा है।
विज्ञापन

---------

पर्चा काउंटर पर लगी रही लाइन
सुबह 10 बजे ओपीडी शुरू होने के साथ ही पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन लग गई। 10.48 बजे तक कई लोगों का नंबर नहीं आया। कुछ बुजुर्ग जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
सीकेटीपी-14-लाइन में खड़ी महिलाएं। संवाद

महिलाएं जांच की लाइन में लगी रहतीं
सुबह 10.50 बजे जांच और पर्चे के लिए 50 से अधिक महिलाएं लाइन में खड़ी हुई थीं। उन्होंने बताया कि काफी देर से इंतजार कर रही हैं। भीड़ और इंतजार के कारण परेशानी हो रही थी।
-----------------------

वार्ड में मोबाइल से कराई रोशनी

सीएचसी के प्रथम तल पर बने भर्ती वार्ड में सुबह के समय पर्याप्त रोशनी नहीं थी। यहां अंधेरे में एक नर्स मरीज का इलाज करती नजर आईं। मरीजों और तीमारदारों के अनुसार रात में स्थिति और परेशानी वाली हो जाती है।
------------
एक घंटे इंतजार के बाद भी नहीं लिया सैंपल

चकजाफर निवासी त्रिभुवन सिंह बुखार से पीड़ित हैं। डॉक्टर ने उन्हें ब्लड जांच कराने की सलाह दी। वह सैंपल देने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करते रहे, लेकिन उनका सैंपल नहीं लिया गया।

-------

लोहदा निवासी ननकू ने बताया कि उन्हें सांस लेने में परेशानी के साथ बुखार है। अस्पताल में जांच कराने पहुंचे थे, लेकिन बाद में आने के लिए कहा गया। जांच रिपोर्ट कब तक मिलेगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी ।
-------------------------

बोले जिम्मेदार
अस्पताल में बिजली की समस्या के चलते दिक्कत आ रही है। जनरेटर खराब है, जिसकी मरम्मत के लिए कहा गया है। जल्द ही अस्पताल में बिजली की सुचारु व्यवस्था कराई जाएगी, जिससे मरीजों की परेशानी कम होगी।
- उदय प्रताप सिंह, अधीक्षक, सीएचसी।

08 सीकेटीपी-13-अस्पताल में पर्जा बनवाने के लिए लगी लाइन। संवाद

08 सीकेटीपी-13-अस्पताल में पर्जा बनवाने के लिए लगी लाइन। संवाद- फोटो : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने यूपीआई टैक्स के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर। स्रोत स्वयं

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed