Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Paid tribute by lighting lamps at the memorials of the martyrs

Mahoba News: बलिदानियों की समाधियों पर दीप जलाकर किया नमन

Sun, 08 Nov 2026 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Paid tribute by lighting lamps at the memorials of the martyrs
महोबा। दिवाली पर अपने घरों में दीप जलाने से पहले पूर्व सैनिकों और समाजसेवियों ने देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों की समाधियों पर दीपदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक दीया बलिदानियों के नाम अभियान की शुरुआत गंज गांव स्थित कारगिल बलिदानी लांस नायक बालेंद्र सिंह की समाधि से हुई।
विज्ञापन

यहां सबसे पहले समाधि स्थल की साफ-सफाई की गई। पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष कैप्टन मोहन सिंह और देवीदीन यादव ने बताया कि बालेंद्र सिंह एक जून 1999 को कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में शहीद हुए थे। कस्बा कबरई के मुख्य चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगाने की घोषणा हुई थी लेकिन अब तक प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी। हालांकि प्रशासन ने उनके नाम पर सड़क का नामकरण किया है। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि बालेंद्र सिंह की समाधि पर दीपदान के बाद शहर के कल्याण सागर पहाड़ी पर शहीद दिनेश बुधौलिया, पचपहरा गांव में शहीद जगदीश यादव व कीरत सागर तट पर शहीद राकेश चौरसिया की समाधि पर भी दीप जलाकर नमन किया गया। इस दौरान रवींद्र सिंह, बलवीर सिंह, जाहिर सिंह, बीरबल यादव, इंद्रपाल, उदित नारायण, हुकुम यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed