फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pagoda echoes with the joys of bomb blasts and Har Har Mahadev

बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 06 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pagoda echoes with the joys of bomb blasts and Har Har Mahadev
महोबा। सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहे। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी लेकिन कोराना संक्रमण के चलते पांच-पांच भक्तों को ही मंदिर में प्रवेश दिया गया। मुंह पर मास्क लगाए व सामाजिक दूरी के बीच भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक कर मन्नतें मांगीं। मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा है।
विज्ञापन

सावन में भगवान शिव की पूजा आराधना करने से मनोकामनाएं पूरीं होतीं हैं। शहर के शिवतांडव मंदिर, रामकथा मार्ग स्थित द्वादस ज्योर्तिलिंग मंदिर, बलखंडेश्वर मंदिर, बड़ी चंद्रिका स्थित विशाल शिव मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने शिवालयों में पहुंचकर श्रद्धाभाव से पूर्जा-अर्चना की। भगवान भोलेनाथ को भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, शहद, गंगाजल आदि से अभिषेक कर माथा टेका। इस दौरान शिवालय घंटा घड़ियाल व हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहे। पहले सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर व बलखंडेश्वर मंदिर में रही। पूजा-अर्चना के दौरान मास्क व सामाजिक दूरी नियमों का पालन किया गया। मंदिरों में एक बार में पांच-पांच भक्तों को प्रवेश दिया गया। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। प्रमुख शिव मंदिरों में पूरे दिन भक्तों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

व्रत के चलते महंगे बिके फल
सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने व्रत रखे। इससे फलों की मांग बढ़ गई। इसीलिए फलों के दाम आसमान छूते रहे। 30 रुपये दर्जन बिकने वाले केले 50 से 60 रुपये दर्जन बिके। इसी तरह अनार और सेब 80 व 100 रुपये के स्थान पर 120 से 150 रुपये तक बिके। वहीं, मंदिरों के बाहर सजी धतूरा, बेलपत्र व फूलमाला के दुकानदारों की भी चांदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed