{"_id":"654a7b241bbbbcf8cd0d253f","slug":"outbreak-of-infectious-diseases-girl-dies-of-fever-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-2670-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का प्रकोप, बुखार से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का प्रकोप, बुखार से युवती की मौत
Tue, 07 Nov 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिससे जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त, पेटदर्द और बुखार के मरीजों की भीड़ हो रही है। मंगलवार को बुखार से पीड़ित एक युवती की मौत हो गई। वहीं, 13 लोगों की हालत नाजुक होने पर अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मौसम में हुए बदलाव की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ लग रही। मंगलवार को ओपीडी में 697 मरीज इलाज कराने पहुंचे। जिले की सीमा से सटे जनपद छतरपुर के हटवा गांव निवासी संतोषी (20) की सोमवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चाचा राजाराम ने बताया कि भतीजी को तीन दिन से बुखार आ रहा था।
उधर, 24 घंटे के अंदर जिला अस्पताल में इलाज कराने आए शिखा, प्रणय, रामरती, चिंटू, मेघा, हमदान, राघव, अर्पिता, दिलीप, मोहिनी, उपासना, प्रमोद और छोटू के गंभीर रूप से ग्रसित होने पर वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने बतााया कि मौसम में बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सुबह-शाम पड़ रही ठंड से बच्चों को बचाने की जरूरत है। कूलर व एसी का इस्तेमाल न करें और अधिक ठंडा पानी भी नुकसानदायक है।