{"_id":"5ff1ffbd8ebc3e3ead4e3c75","slug":"other-mahoba-news-knp603805046","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट-सर्किट से मकान में लगी आग, हजारों का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट-सर्किट से मकान में लगी आग, हजारों का माल जला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला राजगंज में शॉर्ट-सर्किट से मकान में आग लग गई। आग की लपटे देख ग्रामीण एकजुट हो गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में नगदी समेत हजारों रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुुलिस व राजस्व विभाग को देकर सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।
मोहल्ला राजगंज निवासी मोहन कुमार मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे कच्चे मकान में बिजली की शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मकान में रखी गृहस्थी व कीमती सामान जलकर बर्बाद हो गया।
पीड़ित मोहन ने बताया कि अग्निकांड की घटना में तीन हजार की नगदी, खाद्यान्न व गृहस्थी का सामान समेत 50 हजार रुपये का माल जल गया। पीड़ित ने राजस्व विभाग को घटना की सूचना दी है। सब कुछ जल जाने से पीड़ित परिवार परेशान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच करते हुए सहायता दिलाने का भरोसा दिया।