फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Osho showed a new way of living in a stressful life

तनावपूर्ण जीवन में ओशो ने दिखाई जीने की नई राह-पाटकर

Thu, 12 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Osho showed a new way of living in a stressful life
महोबा। इस सदी के महान क्रांतिकारी विचारक ओशो का 90वां जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने कहा कि ओशो ने लोगों को जीने की नई राह दिखाई। शुरू में उनके विचारों का विरोध किया हुआ, लेकिन अब सारी दुनिया उनके ज्ञान की कायल हो गई है।
विज्ञापन

पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर शहर के आल्हा चौक में चल रहे ऐतिहासिक अनशन स्थल पर ओशो प्रेमियों ने ओशो का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर स्वामी अक्षय तीर्थ ने कहा कि हम तनाव में इसलिए हैं क्योंकि हम जो हैं, उस शख्सियत को पहचानना नहीं चाहते और हम जो नहीं हैं, उस शख्सियत के पीछे पड़े हैं। स्वामी प्रेम सुजान ने कहा कि ओशो कहते हैं कि नियमित ध्यान करने से हम स्वयं को पहचान सकते हैं।
विज्ञापन

पाटकर खुद ओशो संन्यासी हैं। उन्होंने कहा कि ओशो का जन्म मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के कुचवाड़ा में 11 दिसंबर 1931 को जैन परिवार में हुआ और चंद्र मोहन उनका नाम था। सागर विश्वविद्यालय से एमए करने के बाद जबलपुर विश्वविद्यालय में प्रवक्ता हो गए। बाद में नौकरी छोड़कर साधु हो गए। पूना में उनका प्रमुख आश्रम है। इस मौके पर स्वामी केसी राजपूत, रणविजय सक्सेना, देवसिंह, मलखान सिंह, स्वामी प्रेम गीत, देवेंद्र तिवारी, डॉ. अजय बरसैया, अमरचंद विश्वकर्मा, सुरेश सोनी समेत तमाम ओशो भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed