{"_id":"69d15d673c9eb3ba190a6027","slug":"online-monitoring-of-fitness-and-safety-of-school-vehicles-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123977-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा की होगी ऑनलाइन निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा की होगी ऑनलाइन निगरानी
Sun, 05 Apr 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
महोबा। सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस व सुरक्षा की निगरानी ऑनलाइन होगी। स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर स्कूल प्रबंधकों को अपने वाहनों का डाटा दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। पोर्टल पर दर्ज हर वाहन का क्यूआर कोड जारी होगा, जिसे वाहन पर चस्पा किया जाएगा। अभिभावक इसे स्कैन करके वाहन और चालक की पूरी जानकारी देख सकेंगे।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी दयाशंकर ने बताया कि पोर्टल में वाहनों की संख्या, फिटनेस की तिथि, चालक व अन्य स्टाफ की जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी अपलोड करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल है। इसके बाद परिवहन विभाग की टीमों की ओर से स्कूलवार डाटा का सत्यापन किया जाएगा। जनपद में करीब 200 स्कूली वाहन संचालित हैं। फिटनेस कराने के बाद ही इनका संचालन किया जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन का पंजीकरण रद्द जाएगा। एआरटीओ का कहना है कि पोर्टल पर जानकारी अपलोड होने के बाद ऑनलाइन मॉनिटरिंग से स्कूल वाहनों की निगरानी और सख्ती बढ़ जाएगी।