फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   One worker killed, another injured due to blasting stones

ब्लास्टिंग का पत्थर लगने से एक श्रमिक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 15 Nov 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
One worker killed, another injured due to blasting stones
महोबा/कबरई। जुझार पहाड़ में ब्लास्टिंग का पत्थर श्रमिक के सिर में लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इससे पहाड़ में अफरा-तफरी मच गई। मौत के बाद घटना से सहमे अन्य श्रमिक भी भाग गए, जबकि मकरबई पहाड़ पर काम करते समय ब्लास्टिंग का पत्थर श्रमिक को लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम रैपुराखुर्द निवासी अरविंद रैकवार (20) पुत्र चंद्रपाल रैकवार जुझार पहाड़ पर काम करता था। शुक्रवार सुबह पहाड़ में ब्लास्टिंग कर लौटते समय श्रमिक ज्यादा दूर नहीं भाग सका और ब्लास्टिंग का पत्थर उड़कर उसके सिर पर लगा। इससे श्रमिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना कबरई के मकरबई निवासी कल्लूराम (35) पुत्र दीनदयाल मकरबई पहाड़ में पत्थर तोड़ने का काम करता है। शुक्रवार को पहाड़ में काम करते समय अचानक ब्लास्टिंग का पत्थर श्रमिक को लगा। इससे श्रमिक मौके पर गिर गया। आसपास के श्रमिकों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed