फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   One killed, 18 injured in road accidents

सड़क हादसों में एक की मौत, 18 लोग घायल

Wed, 10 May 2017 10:49 PM IST
महोबा
महोबा Updated Wed, 10 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
One killed, 18 injured in road accidents
solan accident

विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटेें आई।


शहर के मोहल्ला नयापुरा नैकाना निवासी शिवकुमार (18) पुत्र छेदालाल मंगलवार की रात को बाइक से कबरई से आ रहा था। तभी बोलेरो ने उसे टक्कर मारी दी। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उधर, बुधवार को महोबा से सवारियां भरकर टेंपो कबरई जा रहा था।
विज्ञापन


तभी कालीपहाड़ी के पास टेंपो और बाइक की भिडंत हो गई। इससे टेंपो सवार शीतल (11) पुत्र मूलचंद्र निवासी कबरई, रानी (32) पत्नी चुनुवाद उसकी पुत्री सरोज (5), विनोद (24) पुत्र हरीदास, मनेाज (25) पुत्र विश्वनाथ व किरन (35) पत्नी कमल निवासी भरुआ सहित आधा दर्जन टेंपो सवार और बाइक सवार मोहनलाल (52) व उसका साथी मुख्तार (50) घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला मलकपुरा निवासी चंद्रभान (32) पुत्र हरदयाल बाइक से गिरकर घायल हो गया। ग्राम मिड़का निवासी कल्लू (20) पुत्र बल्लू व खरेला निवासी अनिल (22) बाइक की टक्कर लगने से गिरकर घायल हो गए। ग्राम सिरमौर निवासी संजय (20) पुत्र नोखेलाल, झिरसहेवा निवासी नम्रता (5) पुत्री धर्मेंद्र, मोहल्ला मकनियापुरा निवासी अन्नू (22), आशादीन प्रजापति (50) पुत्र कालीचरन निवासी मौदहा, खुशी (8) पुत्री हरीदास, टिक्की (35), भानु (19) सहित डेढ़ दर्जन लोग सड़क हादसों में घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।



कानपुर सागर हाईवे पर सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले अधेड़ की संदिग्ध मौत हो गई। शहर के मोहल्ला ढलेतनपुरा निवासी रहीश (50) पुत्र रमजू को राहगीरों द्वारा घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॅाक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। घायल को लेकर अस्पताल आए राहगीरों का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ घायल हुआ। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed