फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   On his birth anniversary, SP remembered the former Chief Minister and paid tribute

Mahoba News: जयंती पर सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री को याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Wed, 22 Nov 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
On his birth anniversary, SP remembered the former Chief Minister and paid tribute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बेहद कम भीड़ नजर आई। इस दौरान पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
कानपुर-सागर हाईवे में पक्षी विहार के पास स्थित सपा के जिला कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। जिसमें जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव और अन्य पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना सिखाया। उन्होंने गरीबाें, अल्पसंख्यकों व किसानों के लिए हमेशा काम किया। पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके पद चिन्हों पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, योगेश यादव योगी, राजू अली, संतोष साहू, पंकज यादव, अजय यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। जयंती कार्यक्रम में कार्यकर्ता बेहद कम संख्या में पहुंचे। सत्ता के समय जहां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यालय खचाखच भरा रहता था। वहीं जयंती पर चंद कार्यकर्ता ही पहुंचे। जिलाध्यक्ष का कहना है कि सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम में आए थे। वह फोटो में भीड़ जानबूझकर नहीं दिखाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed