फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Old woman dies after falling into open drain of Nagar Panchayat

Mahoba News: नगर पंचायत के खुले नाले में गिरने से वृद्धा की मौत

Mon, 27 Nov 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Old woman dies after falling into open drain of Nagar Panchayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला किदवईनगर में नगर पंचायत का खुला पड़ा नाला एक वृद्ध महिला के लिए काल बन गया। नाले में गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। महिला की मौत से नगर पंचायत के जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।
कस्बे के सुभाषनगर मोहल्ला निवासी डॉ. विजयपाल विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी मां विद्यादेवी (75) सोमवार को कस्बे के किदवई नगर में रहने वाली अपनी बहन के पुत्र पंकज के घर गई थीं। पंकज के घर के कुछ दूरी पहले नगर पंचायत के बनाए गए खुले पड़े नाले में गिर गईं। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों संदीप, अजय, पीयूष व नगर के संतोष कुशवाहा, अवधेश रैकवार, वीरबल, अशोक वर्मा आदि का आरोप है कि नगर पंचायत की ओर से बनाए गए नालों को ढका नहीं गया। जगह-जगह खुले पड़े नालों में गिरने से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवधेश यादव का कहना है कि बजट की कमी होने से नाले नहीं ढके जा सके। शासन को डीपीआर भेजने के बाद भी धनराशि उपलब्ध नहीं हुई। बजट आते ही नाले को ढकने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed