{"_id":"6aeccb3c836b0a72080efae2","slug":"odd-semester-examinations-will-now-be-held-from-november-25-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130366-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अब 25 नवंबर से होंगी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अब 25 नवंबर से होंगी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की स्नातक और स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से संबद्ध कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जनपद में संचालित 23 निजी व चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व में स्नातक और स्नातकोत्तर पांचवें, सातवें व नौवें सेमेस्टर की परीक्षा 17 नवंबर से कराए जाने की अनंतिम समय सारिणी जारी की थी। अब विश्वविद्यालय की ओर से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से कराए जाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने आदेश जारी कर बताया कि संस्थागत, व्यक्तिगत, बैक पेपर और श्रेणी सुधार की परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार कर कॉलेजों व विभागों को भेज दिया है।
विषम सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रश्नपत्र की तिथि अथवा अन्य कोई विसंगति होने पर ई-मेल या प्रत्यावेदन से आपत्ति मांगी गईं है। जो आपत्तियां आएंगी, उनका निस्तारण किया जाएगा। परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराई जाएंगी।