फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Objectionable remarks made against mother and daughter returning home, firing on protest

Mahoba News: घर लौट रही मां व बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, विरोध पर फायरिंग

Sat, 07 Mar 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Objectionable remarks made against mother and daughter returning home, firing on protest
खरेला (महोबा)। खेत से घर लौट रही मां और बेटी पर गांव के कुछ युवकों ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने फायरिंग करते हुए दहशत फैलाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना खरेला के ऐंचाना गांव निवासी एक महिला अपनी बेटी के साथ बृहस्पतिवार की शाम खेत से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मेला मैदान के पास गांव का एक व्यक्ति अपने दो-तीन साथियों के साथ बैठा था और उन्हें देखकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। मां व बेटी ने इसका विरोध किया तो तीनों मारपीट पर आमादा हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ा तो एक युवक ने फायरिंग की। फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed