{"_id":"62507e965262fd6254153a69","slug":"nuksaan-aag-shop-mahoba-news-knp690135262","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट-सर्किट से ज्वैलर्स की दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट-सर्किट से ज्वैलर्स की दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के रेलवे स्टेशन चरखारी रोड स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में गुरुवार की रात अचानक शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग की घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का माल जलकर बर्बाद हो गया।
बजरिया निवासी मदन सोनी की चरखारी रोड पर जयश्री बालाजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। गुरुवार की रात दुकानदार दुकान का ताला लगाकर घर चला गया। देर रात करीब दो बजे दुकान में अचानक हुई शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई।
आग की लपटें देख पड़ोसियों ने दुकानदार को सूचना दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दुकान का फर्नीचर, मशीन, करीब दो किलो चांदी के बर्तन व अन्य आभूषण जल गए। पीड़ित ने बताया कि अग्निकांड की घटना में करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सोने के आभूषण दुकान बंद होने पर प्रतिदिन घर ले जाता था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।