Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   No furniture, not even internet... yet it was turned into an examination center.

Mahoba News: फर्नीचर, न ही इंटरनेट... बना दिया परीक्षा केंद्र

Mon, 02 Nov 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
No furniture, not even internet... yet it was turned into an examination center.
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए केंद्रों में संसाधनों का अभाव है। किसी में पर्याप्त फर्नीचर नहीं है तो कहीं इंटरनेट नहीं है। अब तक 15 से अधिक आपत्तियां भी आ चुकी हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा माह फरवरी में प्रस्तावित हैं। जनपद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की अभी अनंतिम सूची जारी की गई है। अब आपत्तियों के निस्तारण होगा। पिछले वर्ष भी 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे लेकिन इस वर्ष चार नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जबकि पिछले वर्ष बनाए केंद्रों में से इस वर्ष चार विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया गया। कुछ ऐसे विद्यालय भी परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल हो गए हैं जहां संसाधनों का अभाव है। इससे छात्राें को समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन


केस-एक
इंटरनेट और फर्नीचर की ही व्यवस्था नहीं
फोटो 01 एमएएचपी 04 परिचय-अखंड मुक्तानंद हाईस्कूल ग्योड़ी, खन्ना। संवाद
खन्ना। ब्लॉक कबरई के ग्योड़ी गांव स्थित अखंड मुक्तानंद हाईस्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र में ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज खन्ना, राजकीय हाईस्कूल सुरहा, अखंड मुक्तानंद हाईस्कूल, रुक्मणि देवी शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, देवी पब्लिक स्कूल ग्योड़ी के 335 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में पहुंचेंगे। केंद्र में छात्र-छात्राओं को 20 किमी का चक्कर लगाना पड़ेगा। यहां कमरों, इंटरनेट व फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। प्रधानाध्यापक दिग्विजय सिंह ने बताया कि स्कूल में सुविधाओं की कमी है। केंद्र न बनाए जाने की सूचना विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे व विशेष लॉकर की सुविधा भी नहीं
फोटो 01 एमएएचपी 05 परिचय-बजरंग इंटर कॉलेज गढ़ोखर, पनवाड़ी। संवाद
पनवाड़ी। बजरंग इंटर कॉलेज गढ़ोखर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विद्यालय में सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे नहीं है। पर्याप्त फर्नीचर की कमी है। विशेष लॉकर की सुविधा भी नहीं है। इसके बावजूद कॉलेज को केंद्र बना दिया गया है। यहां विभिन्न विद्यालयों के 823 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को संसाधनों के अभाव की समस्या से जूझना पड़ सकता है। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार का कहना है कि विद्यालय में कैमरा व लॉकर नहीं है और फर्नीचर भी पर्याप्त नहीं है। आपत्ति दर्ज कराई गई है।


वर्जन
यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की है। कई विद्यालयों में संसाधनों का अभाव है। कुछ केंद्रों की दूरी अधिक है। आपत्तियां आईं हैं। एक-दो दिन में बैठक कर आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। छह नवंबर को अंतिम सूची जारी होगी। जिन केंद्रों में संसाधन नहीं हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। -प्रेमचंद्र यादव, डीआईओएस, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed