फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nine people, including women, were injured in the violence.

Mahoba News: मारपीट की घटनाओं में महिलाओं समेत नौ घायल

Wed, 15 Oct 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nine people, including women, were injured in the violence.
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। पीड़िताें की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के दरयाब सिंह के खुड़े निवासी सुधा यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बच्चों के विवाद में मानवेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, महेंद्र व पुष्पेंद्र ने उसको रास्ते में रोककर अभद्रता की। कुछ देर बाद आरोपी उसके घर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। बीच-बचाव करने दौड़े परिवार के पर्वत सिंह, हरी सिंह, विक्रम, सोनम, फूलकुंवर और मालती को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी घटना में सुगिरा गांव निवासी अंजलि ने पुलिस को बताया कि 12 अक्तूबर को गांव के पुष्पेंद्र ने उसके खेत की मूंगफली जानवरोंं से चरा ली। इसका उलाहना देने के लिए पिता अमर सिंह उसके घर गए तो आरोपी पुष्पेंद्र, सुरजन व जगत सिंह ने लाठी-डंडों से पिता को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य घटना में शहर के नैकानापुरा निवासी प्रमोद अहिरवार ने साजन सिंह पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed