फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nikhil and Simran won the 100 meter race.

Mahoba News: 100 मीटर दौड़ में निखिल और सिमरन ने मारी बाजी

Wed, 15 Oct 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Nikhil and Simran won the 100 meter race.
कुलपहाड़ (महोबा)। जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ में जनपदीय माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार से आगाज हो गया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निखिल व बालिका वर्ग में सिमरन ने बाजी मारी। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने कराया। इस दौरान छात्राओं ने बुंदेली दिवारी नृत्य की शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में चार जोन के 108 विद्यालयों के प्रतिभागी शामिल हुए। पहले दिन जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गंगा सिंह कॉलेज चरखारी के निखिल ने प्रथम, जीआईसी चरखारी के शिव सिंह ने द्वितीय व जीआईसी श्रीनगर के मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में जीआईसी चरखारी की सिमरन पहले, जीआईसी श्रीनगर की कृष्णा दूसरे व जीआईसी जैतपुर की नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग में ब्रह्मानंद कॉलेज श्रीनगर के हर्षित प्रथम, प्रांशु द्वितीय और जीआईसी महोबा के अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में चरखारी की साक्षी ने बाजी मारी जबकि साईं कॉलेज की रागनी को दूसरा और जीआईसी ज्योरइया की महिमा कुशवाहा को तीसरे स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में जीआईसी चरखारी के श्रवण कुमार पहले, जीआईसी महोबा के सचिन दूसरे अखंड इंटर कालेज मसूदपुरा के कृष्ण प्रताप तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में जीआईसी चरखारी के शिवम प्रथम, मिलन द्वितीय और जीआईसी श्रीनगर के दिलीप तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में जीआईसी महोबा की कल्पना पहले, जीआईसी श्रीनगर की आरती दूसरे व इंटर कॉलेज पहरा की साधना तीसरे स्थान पर रहीं।

इस मौके पर एडीएम कुंवर पंकज, सुलभ सक्सेना, सीओ रविकांत गोंड, भागीरथ नगायच, प्रबंधक डॉ. आत्मप्रकाश वर्मा, अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, केके द्विवेदी, प्रकाश यादव, प्रधानाचार्य जयप्रकाश अनुरागी, खेल शिक्षक शंकर लाल, नंदराम यादव, निशांत कुमार, रामसुमेर, चंद्रनारायण सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed