फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nephew had murdered uncle to trap his friend

Mahoba News: दोस्त को फंसाने के लिए भतीजे ने ही की थी चाचा की हत्या

Mon, 27 Nov 2023 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nephew had murdered uncle to trap his friend
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के बगरौन गांव में छह दिन पहले सोते समय किसान की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या किए जाने का पुलिस ने राजफाश किया है। दोस्त को फंसाने के लिए भतीजे ने ही चाचा की हत्या की थी। इसके बाद खुद को घायल कर आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व बल्लम बरामद की है। आरोपी को पहले से दर्ज मुकदमे के आधार पर जेल भेजा गया है।
बगरौन गांव निवासी कोमल पाल का गांव के ही अपने दोस्त से पांच माह पहले विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी व मारपीट होने पर कोमल खेत में ही रहने लगा था। 19 नवंबर की रात उसका चाचा लक्ष्मण पाल (55) खेत में बनी झोपड़ी में चारपाई पर लेटा था। तभी उसकी धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई थी जबकि भतीजा घायल हुआ था। मृतक के पुत्र देव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। भतीजे कोमल पाल के शरीर में मामूली चोटें होने पर पुलिस के शक की सुई उसी पर घूम रही थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने भतीजे कोमल पाल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसने चाचा की हत्या करने की बात स्वीकारी। बताया कि उसने दोस्त को फंसाने के लिए घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा चाचा से रुपयों को लेकर भी विवाद हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद को घायल किया और पुलिस को गुमराह करता रहा। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और बल्लम को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के हिस्से को लेकर करता था विवाद
महोबा। पुलिस की जांच में पता चला कि कोमल पाल अपने चाचा से जमीन के हिस्से को लेकर अक्सर विवाद करता था। अक्सर वह खेत में चिकन आदि बनाता था। जिससे चाचा को दिक्कत होती थी। इसी बात को लेकर 19 नवंबर को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। जिस पर कोमल ने चाचा की हत्या कर दी और दोस्तों के नाम बताए। इसके अलावा मूंगफली बेचने का 25 हजार रुपये का भी विवाद चल रहा था।

जानलेवा हमले में पहले भी जेल जा चुका है कोमल
महोबा। चाचा लक्ष्मण पाल की हत्या करने वाला भतीजा कोमल आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह जानलेवा हमले के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं। वह जानलेवा हमले में नैनी जेल में निरुद्ध रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed