फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Navratri today, temples preparations complete

नवरात्र आज से , मंदिरों में तैयारियां पूरी

Thu, 07 Apr 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 07 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Navratri today, temples preparations complete
बड़ी चंद्रिका मंदिर परिसर में सजी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र आज से शुरू हैं। इसके लिए देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घरों में भी स्थापना व पूजन के लिए  गुरुवार को खरीद की जाती रही। मंदिरों में बिजली की सजावट की गई है। शहर के बड़ी चंद्रिका मंदिर के परिसर में दूर दराज से आए दुकानदारों ने डेरा जमा लिया है। नवरात्र के दौरान प्रमुख मंदिरों में पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार से नवरात्र शुरू हैं। नवरात्र में शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहां केे अलावा छोटी चंद्रिका मंदिर, विंध्यवासिनी, शीतला देवी मंदिर, शारदा मंदिर, चकौटा देवी मंदिर, बड़ी काली माता मंदिर, गायत्री मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर में भी पूजा के लिए श्रद्घालु पहुंचते हैं। नवरात्र के मद्देनजर मंदिर परिसरों में दुकानदारों ने चुनरी, नारियल, बताशा, मिठाई, अगरबत्ती व श्रृंगार के सामान की दुकानें सजा ली हैं। पालिका प्रशासन ने मंदिरों के आसपास साफ सफाई की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन



बड़ी चंद्रिका मंदिर के पुजारी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि नवरात्र पर महाआरती सुबह साढ़े पांच बजे और रात को साढ़े आठ बजे होगी। सुबह व शाम को मां का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर कमेटी के पंकज द्विवेदी, राहुल दीक्षित, कौशल, राज किशोर, मनीष, गौरव, रीतेश  व्यवस्थाओं में लगे  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed