फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Naseemuddin, Annapurna Devi Tomorrow, Akhilesh and Keshav Maurya will hold a meeting on 14th

13 को नसीमउद्दीन व अन्नपूर्णा देवी, 14 को अखिलेश व केशव मौर्य करेंगे सभा

Fri, 11 Feb 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Naseemuddin, Annapurna Devi Tomorrow, Akhilesh and Keshav Maurya will hold a meeting on 14th
महोबा। जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। जिसको लेकर सियासी तापमान गर्म है। सभी अपने-अपने जीत के लिए रैली सभा व संपर्क अभियान तेज कर दिया है। 13 फरवरी को जिले में कांग्रेस स्टार प्रचारक नसीमुउद्दीन सिद्दीकी, बीजेपी नेता अन्नपूर्णा देवी और 14 फरवरी को सपा मुखिया अखिलेश यादव व डिप्टी सीएम केशव मौर्य जनसभा करेंगे।
विज्ञापन

बीजेपी जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या चरखारी विधानसभा के कुलपहाड़ नगर में किशोरी गोस्वामी इंटर कॉलेज में 14 फरवरी 2022 को दोपहर 12 बजे आएंगे। वह भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत के लिए मतदान की अपील करेंगे। वहीं कल भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी चरखारी व महोबा में सभा करेंगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह ने बताया कि कल स्टार प्रचार नसीमुउद्दीन सिद्दीकी दोपहर एक बजे महोबा में कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह व 3.15 बजे चरखारी विधान सभा प्रत्याशी निर्दोष दीक्षित के पक्ष में पनवाड़ी में सभा करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह 14 फरवरी को सपा मुखिया अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के लिए डाक बंगला मैदान में दोपहर एक बजे सभा करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक आज करेंगे बैठक
महोबा। व्यय प्रेक्षक चरखारी विधान सभा के प्रत्याशियों के व्यय का लेखा-जोखा लेने के लिए शनिवार को कोषागार में 12 बजे बैठक करेंगे। रिटर्निग ऑफीसर स्वेता पांडेय ने बताया कि सभी प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि को निर्धारित समय पर व्यय लेखा पुस्तिका के साथ उपस्थित होंगे। (संवाद)

वाहन स्वामियों पर होगी कार्रवाई
महोबा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया कराने के लिए जिन वाहनों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा। उल्लंघन पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed