फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nancy won the Rangoli competition and Akanksha won the essay competition.

Mahoba News: रंगोली में नैंसी व निबंध में आकांक्षा ने मारी बाजी

Sat, 01 Nov 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 01 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nancy won the Rangoli competition and Akanksha won the essay competition.
महोबा। शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर काॅलेज और साईं कॉलेज में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। रंगोली में नैंसी व निबंध में आकांक्षा ने बाजी मारी। इस दौरान छात्राओं को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में शामिल होने को लेकर छात्राओं में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक डिजाइन की रंगोली बनाई।
रंगोली में नैंसी पहले, दिया दूसरे व पलक तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध में आकांक्षा ने बाजी मारी जबकि वर्षा दूसरे और मोहिनी व गायत्री संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण में एकता पहले, निशा दूसरे व मानसी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य सरगम खरे ने पुरस्कृत किया। साईं कॉलेज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नंदनी को पहला, संदीप काे दूसरा और आंचल को तीसरा स्थान मिला। रंगोली में हेमंत पहले, रचना दूसरे व प्रिंसी तीसरे स्थान पर रहीं। संस्था के चेयरमैन संजय कुमार साहू, प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी, प्रशासनिक अधिकारी बीके साहू व राकेश त्रिपाठी ने स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed