फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Muslim youths removed the cow fell into the river

मुस्लिम युवकों ने नाले में गिरी गाय को निकाला

Wed, 12 Oct 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 12 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Muslim youths removed the cow fell into the river
गाय को बाहर निकालते मुस्लिम समुदाय के युवा - फोटो : अमर उजाला
शहर के नरसिंह कुटी मंदिर के सामने खुले नाले में मंगलवार की रात एक गाय गिर गई। रात में अलाव देखकर लौट रहे मुस्लिम समाज के युवाओं ने जब गाय को नाले में पड़ा देखा तो उन्होंने एक घंटे की मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला। युवाओं का साहस देखकर अन्य लोगों ने भी गाय को बाहर निकालने में सहयोग किया। पालिका प्रशासन द्वारा नरसिंह कुटी मंदिर के पास नाला को पाटा नहीं गया है। जिससे अन्ना जानवर नाले में गिर रहे हैं। मंगलवार की रात भी नाले में एक गाय गिर गई। गाय घंटों नाले में ही तड़पती रही। रात करीब 12 बजे काजीपुरा से अलाव देखकर लौट रहे मुस्लिम युवक अबरार, गुलफाम शेख, हनीफ, इमरान, छोटू, आमद, शहजाद आदि युवाओं ने जब गाय को नाले में देखा तो उन्होंने उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। युवाओं का जोश देख सड़क से गुजरने वाले अन्य लोगों ने भी गाय को बाहर निकालने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed