{"_id":"6a889bc62c353a44870e8bb4","slug":"murder-fir-registered-in-the-case-of-sp-leaders-death-under-suspicious-circumstances-mahoba-news-c-223-1-hmp1028-144065-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सपा नेता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सपा नेता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ भूरे चंदेल की संदिग्ध हालात में सीढ़ियों से गिरकर मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की पुत्री आयुषी सिंह चंदेल की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
कस्बा निवासी सपा नेता योगेंद्र सिंह 15 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे स्कूटी से गुटखा लेने के लिए घर से निकले थे। आयुषी ने थानाध्यक्ष को दिए शिकायती पत्र में बताया कि इंगोहटा निवासी दूर के रिश्तेदार छोटू सिंह उर्फ योगेंद्र परिहार उन्हें रास्ते से अपने गांव ले गए। रात करीब 11 बजे छोटू सिंह उन्हें शिवानी ढाबे पर खाना खिलाने ले गए जहां उनके मित्र कुंवर बहादुर और रज्जू कुशवाहा पहले से मौजूद थे।
आरोप है कि तीनों ने उनके पिता के साथ मारपीट की और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। शव को छोटू सिंह के घर में सीढ़ियों के पास फेंक दिया गया। पुत्री ने छोटू सिंह के पिता ज्ञान सिंह पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।