{"_id":"6104432b8ebc3e395f0f94c5","slug":"munadi-made-for-tying-animals-mahoba-news-knp643239214","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को बांधने के लिए कराई मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को बांधने के लिए कराई मुनादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाताल (महोबा)। छुट्टा मवेशी किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत ने प्रचार वाहन से मुनादी कराकर पशुपालकों को अपने मवेशी बांधकर रखने की हिदायत दी। साथ ही छुट्टा मवेशी घूमते मिलने पर पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
कस्बा जैतपुर में खरीफ की मूंगफली उड़द, मूंग की फसलें खेतों में खड़ी हैं। छुट्टा मवेशियों से फसल बचाने के लिए किसान दिन-रात खेतों में डेरा डालकर रखवाली कर रहे हैं। किसान देशराज यादव बलराम यादव, बसंत लाल व पंचम लाल रैकवार का कहना है कि अन्ना जानवरों के साथ ही पशुपालक भी भारी संख्या में अपने मवेशी छुट्टा छोड़ रहे हैं। छुट्टा मवेशियों के झुंड खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर रहे हैं।
किसानों ने अपनी समस्या प्रधान से बताई, जिस पर ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक द्विवेदी व ग्राम प्रधान छोटेलाल ने प्रचार वाहन से मुनादी कराकर पशुपालकों को अपने पशु घर पर बांधने की हिदायत दी।