फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mourns as two dead bodies reach village together

Mahoba News: एक साथ दो शव गांव पहुंचने से मातम

Tue, 09 Jul 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 09 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mourns as two dead bodies reach village together
कुलपहाड़ (महोबा)। जनपद मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में महोबा के दो युवकों की मौत होने के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचे तो मातम छा गया।
विज्ञापन

एक साथ दो अर्थियां उठने पर लोगों की आंखें नम हो गईं। हर कोई मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाता रहा। कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी राकेश कुमार अपने पड़ोसी हरप्रसाद अहिरवार के साथ दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों बाइक से दिल्ली से महोबा आ रहे थे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 118 के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचे तो परिजनों में रोना-पीटना मच गया। घटना के मृतक राकेश की दो बेटियों और हरप्रसाद के इकलौते बेटे का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एक साथ दो लोगों की मौत से हर कोई गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed