{"_id":"69c971cf7a3222b3bf0497cc","slug":"most-patients-of-fever-and-cough-in-the-health-fair-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123801-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आरोग्य मेले में बुखार, खांसी के सर्वाधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आरोग्य मेले में बुखार, खांसी के सर्वाधिक मरीज
Mon, 30 Mar 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर, खमा व अकौना में रविवार मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान बुखार, सांसी आदि मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों की टीम ने 165 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं।
सीएमओ डॉ. आशाराम के निर्देश व सीएचसी जैतपुर अधीक्षक डॉ. पीके सिंह मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। पीएचसी अजनर में आयोजित मेले में डॉ. वैशाली सोनी, लैब टेक्नीशियन शैलेंद्र, स्टाफ नर्स भगवती और उमेश ने 55 मरीजों की जांच की। पीएचसी खमा में आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. प्रेम नारायण शर्मा, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. जेपी पस्तौर, स्टाफ नर्स किरन, भानकुंवर, उमा व माया ने 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जबकि पीएचसी अकौना में 57 मरीजों का उपचार किया गया। आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी दस्त आदि के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में सतर्क रहने, साफ-सफाई बनाए रखने और समय पर उपचार कराने की सलाह दी।