फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Money was not received and a thank you letter was made for housing

पैसा मिला नहीं और आ गया आवास बनने का धन्यवाद पत्र

Tue, 21 Jan 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Money was not received and a thank you letter was made for housing
चरखारी (महोबा)। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत दो वर्ष पहले किए गए आवेदन के बाद एक भी किस्त न आने से झोपड़ी में गुजर बसर कर रहे वृद्ध के पास मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक अमृत अभिजात का धन्यवाद पत्र पहुंचा। इसमें योजना के तहत पक्का मकान बनाने पर उन्हें बधाई दी गई। मकान न बनने और धन्यवाद पत्र मिलने का मामला कस्बे में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन

चरखारी के मोहल्ला कजियाना निवासी हाफिज सुल्तान (66) ने दो वर्ष पहले पीएम आवास योजना के तहत आवेदन किया था। आवेदन के बाद कई जांच टीमों उनके घर सर्वे करने पहुंची और शीघ्र ही आवास बनाने के लिए खाते में पैसा भेजे जाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी न तो हाफिज सुल्तान के खाते में एक भी पैसा आया और न ही आवास बन सका। प्रधानमंत्री आवास योजना के संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक का डाक के माध्यम से हाफिज सुल्तान के घर एक पत्र पहुंचा। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर बनाने पर धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही, निर्देश दिए कि घर को स्वच्छ रखें। कचरे का निस्तारण कूड़ेदान के माध्यम से करें। आवेदक हाफिज सुलतान ने बताया कि उन्हें दोनों आंखों से दिखाई नहीं देता है, जब उन्हें पक्का मकान बनने और धन्यवाद पत्र मिलने का पत्र तो वह अचरच में पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed