फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Modi seized power by false promises - Board Coordinator

झूठे वादे करके मोदी ने हथियाई सत्ता - मंडल कोआर्डिनेटर

Sat, 16 Jan 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 16 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Modi seized power by false promises - Board Coordinator
 बहुजन समाज पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर  मानसिंह पाल ने कहा कि देश की जनता से  झूठे वादे करके मोदी ने केंद्र में सत्ता हथियाई है। जिसका परिणाम अब लोगों के सामने आ रहा है। इसी तरह प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों और गुंडागर्दी से जनता ऊब चुकी है और बसपा की तरफ आस लगाए बैठी है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सदस्यों को डरा धमका कर सपाइयों ने अध्यक्ष पद की कुर्सी हथिया ली है। वहीं जहां सपा के प्रत्याशी हार गए है वहां जीते प्रत्याशियों के साथ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जोनल कोआर्र्डिनेटर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्म दिवस पर अंबेदकर पार्क आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली के बिल चार गुना बढ़ा कर भेजे जा रहे है। बसपा सरकार  में जहां चार सौ रुपये से एक हजार रुपये तक बिजली के बिल आते थे वहीं सपा सरकार में एक हजार से चार हजार रुपये महीने आ रहा है। जिससे गरीब वर्ग के लोग कनेक्शन कटवाने को मजबूर हो गए है। उन्होंने कहा कि मोदी  ने काला धन लाने, अच्छे दिन के सपने दिखाकर व गुजरात के माडल पर देश को बनाने का झूठा वादा कर देश की जनता को ठगा है। अब 2017 के चुनाव में हमे सचेत रहने की जरूरत है। इस मौके पर बसपा विधायक राजनारायण बुधौलिया ने कहा कि जिले में अधिकारी मनमानी कर रहे है। अधिकारियों पर कोई दबाव नही है।
विज्ञापन

 जबकि बसपा शासन में अधिकारी ठीक ढंग से काम करते थे। प्रदेश में गुड़ा गर्दी बढ़ी है जिससे आम आदमी चैन से नहीं रह पा रहा है। उन्होंने कहा कि  दलितों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। मंडल कोआर्डिनेटर बाबूलाल अहिरवार ने कहा कि सपा सरकार ने बदले की भावना से दलित अधिकारियों को पदावनत किया है। जिसका खामियाजा सपा को 2017  चुनाव में भुगतना पड़ेगा। पूर्व विधायक धूराम चौधरी ने कहा कि आम जनता प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार आने पर लोगों को भरपूर राहत मिलेगी। इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर राजेंद्र सोलंकी, बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार अहिरवार, जिला सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य विनोद राजपूत, नरोत्तम शुक्ला, हेमलता कुशवाहा, सगीर पहलवान, जगदीश अहिरवार, सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्म दिवस पर काटा 60 किलो का केक
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 60 वें जन्म दिवस पर शुक्रवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने 60 किलो का केक काटा। जन्म दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम मेें भारी भीड़ जुटी। जन्मदिन पर सुबह से शाम पांच बजे तक अंबेदकर पार्क में गोष्ठी, लोग गीत  का कार्यक्रम चलता रहा। भारी भीड़ जुटने से बसपाई गदगद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed