फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   MLA sent letter to CM for compensation of crops damaged by storm and rain

आंधी व बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे को विधायक ने सीएम को भेजा पत्र

Mon, 02 Mar 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
MLA sent letter to CM for compensation of crops damaged by storm and rain
चरखारी (महोबा)। दो दिन पहले आंधी-पानी से किसानों की बर्बाद फसल को देखते हुए चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर फसल का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति व किसान बीमा का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 29 फरवरी की रात अचानक मौसम बदलने और तेज आंधी के साथ बारिश होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ। गेहूं व चना की फसल खेतों में ही बिछ गई। खाद बीज की व्यवस्था कर किसी तरह फसल की बुआई की। जब फसल तैयार होने को आई तो कुदरत के कहर ने किसानों के आरमानों पर पानी फेर दिया। 60 फीसदी से ज्यादा फसल बर्बाद हो जाने से किसान परेशान हैं। किसानों के भारी नुकसान को देखते हुए चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। जिसमें बताया कि दो दिन पहले महोबा समेत पूरे बुंदेलखंड में तेज आंधी व बारिश से महोबा जिले के किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई हैं। आंधी के चलते फसलें जमीन पर लेट गई हैं। पत्र में बताया कि जिले के किसान पहले से प्राकृतिक आपदाओं का दंश झेल चुके हैं। जिससे उनका भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों की क्षतिपूर्ति के साथ ही फसल बीमा का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed