{"_id":"688e56234f7ee278200c3145","slug":"minikits-of-seeds-will-be-given-to-farmers-after-weighing-them-through-pos-machine-mahoba-news-c-225-1-mah1001-116739-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पॉस मशीन से तौल कर दी जाएगी किसानों को बीज की मिनीकिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पॉस मशीन से तौल कर दी जाएगी किसानों को बीज की मिनीकिट
Sat, 02 Aug 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कृषि विभाग की ओर से किसानों को तिलहन बीज की निशुल्क मिनी किट का वितरण पॉस मशीन से तौल कर किया जाएगा। इससे बीज वितरण की व्यवस्था पारदर्शी बनी रहेगी। योजना से लाभांवित होने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर किसानों के पंजीयन शुरू कर दिए गए हैं।
उप कृषि निदेशक रामसजीवन ने बताया कि विभाग की योजना के तहत निशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन व प्रसार कार्यक्रम के माध्यम से लाही फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट पात्र किसानों को वितरित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया कृषि विभाग के पोर्टल पर शुरू हो गई है जो 15 अगस्त तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया के दौरान यदि लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो ऐसी स्थिति में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। एक किसान को सिर्फ एक ही मिनी किट दी जाएगी। चयनित किसानों को पॉस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भंडारों से बीज मिनीकिट वितरित कराई जाएगी। योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। यदि किसी किसान को दिक्कत है तो वह शहर के राठ रोड स्थित विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकता है।