{"_id":"6106e3938ebc3e843418c14b","slug":"meritorious-people-of-rural-areas-also-hoisted-the-flag-of-success-mahoba-news-knp643750999","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र के मेधावियों ने भी फहराया सफलता का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र के मेधावियों ने भी फहराया सफलता का परचम
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावियों ने सफलता का परचम फहराया है। बेहतर अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं के घरों में दूसरे दिन भी जश्न का माहौल रहा।
कस्बा खरेला के काशी प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्र विकास सिंह ने 88.8 व छात्रा यशी गुप्ता ने 88.16 फीसदी अंक हासिल कर कस्बे का नाम रोशन किया। इसी तरह इंटरमीडिएट में जीतेंद्र ने 80.8 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में टॉप किया।
इसी स्कूल के आकाश अहिरवार ने 87, रमाशंकर, रवि कुमार व संजय कुशवाहा को 85 प्रतिशत अंक मिले। गोकुल प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा नैंसी ने 88 प्रतिशत और संतोषी ने 86 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को केपीआई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, प्रवक्ता सिद्ध गोपाल प्रजापति और गोकुल प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजू गुप्ता, प्रधानाचार्या ऊषा पराशर ने मेधावियों को बधाई दी।