{"_id":"5835d0a14f1c1be73413bb38","slug":"maudaha-the-charkhari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौदहा ने चरखारी को 6-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौदहा ने चरखारी को 6-0 से हराया
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
हॉकी खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहले मैच में मौदहा ने चरखारी की टीम को छह गोल से और जबलपुर की टीम ने नार्थ रेलवे आगरा को एक गोल से हरा दिया। डाकबंगला मैदान में पहला मैच मौदहा और चरखारी की टीम के बीच खेला गया। मैच शुरू होते ही मौदहा के खिलाड़ी ने लगातार दो
गोल करके बढ़त बना ली। इसके बाद एक गोल और कर दिया। जिससे चरखारी की टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। मैच में मौदहा के खिलाड़ियों ने तीन और गोल करके चरखारी की टीम को दवाब में ले लिया। छह गोल होने के बाद चरखारी के खिलाड़ी गोल करने के बजाए बचाव की मुद्रा में उतर आए।
मैच का उद्घाटन कांग्रेस नेता नफीसा अली, पूर्व सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय कराकर किया। दूसरा मैच नार्थ रेलवे आगरा और जबलपुर की टीम के बीच खेला गया। मैच शुरू होते ही नार्थ रेलवे आगरा टीम के कप्तान सलीम अहमद ने गोल कर दिया। जवाब में जबलपुर के खिलाड़ी
विज्ञापन
एक गोल करके मैच बराबर कर दिया। पर, जबलपुर के खिलाड़ी ने दूसरा गोल करके एक गोल से बढ़त बना ली। सेकेंड हाफ के बाद आगरा की टीम ने दूसरा गोल कर दिया। जिससे दोनों टीमें बराबर पर आ गईं। अगला गोल करने के लिए दोनों टीमें अंत तक जूझती रही। लेकिन, कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी
और मैच बराबरी पर छूट गया। जिससे टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक अशोक महाराज, महासचिव सादिक और उपाध्यक्ष बसंत राजपूत ने दोनों टीमों को पांच-पांच पेनाल्टी शूट आउट खेलने का मौका दिया। इसमें जबलपुर ने पांच गोल और आगरा के खिलाड़ी चार गोल कर सके। जिससे जबलपुर की टीम एक
गोल से मैच जीत गई। हाकी टूर्नामेंट देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। मैच के निर्णायक कय्यूम खान झांसी व सुनील कुमार मेरठ रहे। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि मुइनुद्दीन उर्फ मुइया, निसार खां, जहीरुल इस्लाम, नईम, हाजी शकील, फैज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।