फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Martyrs of Pulwama attack remembered through drama at the annual festival

वार्षिकोत्सव में नाटक के माध्यम से पुलवामा हमले के शहीदों को किया याद

Fri, 14 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Martyrs of Pulwama attack remembered through drama at the annual festival
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के संत जेम्स इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। छात्र छात्राओं ने गीत, संगीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। कारगिल युद्ध पर बच्चों ने बेहतरीन अदाकारी के साथ नाटक प्रस्तुत किया। यह देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। देशभक्ति गीत व नाटक के दौरान बच्चों ने पुलवामा हमले को याद कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर दिया। इस मौके पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। बच्चों ने गीत, गजल, कव्वाली, देशभक्ति गीत व नाटक के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 6 के बच्चों ने बोले चूड़ियां बोले कंगना गीत पर डांस पेश कर खूब तालियां बटोरीं। कक्षा तीन के छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप के बच्चों ने छोटा बच्चा जानके हमको न समझाना रे गीत पर डांस पेश किया। कक्षा दो के बच्चों ने लुंगी डांस पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे, जिला व्यायाम शिक्षक आदित्यमणि शर्मा, रितुराज सिंह, मुख्तार अहमद खां, बृजेंद्र, गरीबदास, केके तिवारी समेत तमाम अभिभावक मौजूद रहे। संस्था प्रमुख फादर जेरिन थॉमस से सभी का आभार जताया। प्रतिभागी बच्चों को कालेज प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed