{"_id":"58d6acc24f1c1b61371a333d","slug":"marriage-relationship-broken-killed-the-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का रिश्ता टूटा तो मौत को लगा लिया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का रिश्ता टूटा तो मौत को लगा लिया गले
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, उरई रेलवे स्टेशन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का रिश्ता टूटने से आहत प्रेमी और प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। रिश्ता तय होने के छह महीने बाद टूटा था। इस दौरान दोनों के बीच फोन पर नजदीकियां बढ़ गई थीं। दोबारा रिश्ता जुड़ता न देख उन्होंने यह सख्त कदम उठा लिया।
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बेलाताल निवासी असलम रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर रेलवे स्टेशन बेलाताल में तैनात था। असलम की शादी मध्य प्रदेश के थाना हरपालपुर के ग्राम गाड़ौ निवासी बैथू की बेटी आशिया से तय हो गई थी।
दोनों का रिश्ता तय हो जाने के बाद युवक और युवती एक दूसरे से मोबाइल पर बात करने लगे। जिससे दोनों में प्रेम संबंध बढ़ गया। छह माह पहले रिश्ता तय होने के बाद भी लड़के पक्ष द्वारा शादी के लिए टालमटोल रवैया अपनाने से रिश्ता टूट गया। इस बीच आशिया और असलम के बीच प्रेम जारी रहा।
विज्ञापन
रिश्ता न जुड़ने से आहत असलम शुक्रवार की शाम को बाइक से कहीं चला गया। उधर, शाम को ही युवती अपने घर से गायब हो गई। दोनों के परिजन युवक और युवती की तलाश में जुटे रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को प्रेमी युगल के शव हरपालपुर और घुटई रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर पड़े मिले।
इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। बाद में थाना हरपालपुर की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों ने शिनाख्त कर शवों को कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार किया। युवती के भाई सलीम अहमद ने बताया कि शादी न हो पाने के कारण दोनों ने यह कदम उठाया है। उधर, हरपालपुर थाने के सब इंस्पेक्टर आरपी चतुर्वेदी का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। जांच पड़ताल की जा रही है।