फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   marriage news, mahoba news, crime news

लुटेरी दुल्हन : सुहागरात से पहले नगदी व जेवर लेकर चंपत हुई, पीड़ित पति की बात सुन पुलिस हैरान

Fri, 25 Jun 2021 07:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 25 Jun 2021 07:23 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि दुल्हन सुहागरात से पहले ही घर से चंपत हो गई और एक लाख की नगदी व जेवर भी साथ ले गई। पीड़ित ने जब शादी कराने वाले मध्यस्थ से मामला बताया तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
marriage news, mahoba news, crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा के भटीपुरा में सुहागरात से पहले ही नगदी व जेवर लेकर रातोंरात दुल्हन के चंपत हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया है कि शादी कराने के नाम पर दो लोगों ने एक लाख रुपये लिया था।
विज्ञापन


अब उनसे बात करने पर धमकी दी जा रही है। भटीपुरा निवासी शैलेंद्र कुमार ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी को लेकर मां व मौसी के बीच बात चल रही थी। 16 जून को बम्हौरीकलां निवासी एक युवक उनके घर आया और रिश्ता कराने की बात कहने लगा।
विज्ञापन


रिश्ते के एवज में युवक ने लड़की के बेहद गरीब होने का हवाला दिया और विवाह में आने वाला एक लाख रुपये खर्च उठाना पड़ेगा। 18 जून को रिवई गांव में लड़की दिखाई गई। जहां मौजूद मध्यस्थ ने एक लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जून को शहर के एक मंदिर से शादी की रस्में पूरी कराईं गईं लेकिन देवी-देवताओं का पूजन न हो पाने के चलते दूल्हा-दुल्हन को अलग-अलग कमरे में सोने के लिए कहा गया। सुबह जब परिजन जागे तो दुल्हन कमरे से गायब मिली। पीड़ित ने बताया कि दुल्हन सुहागरात से पहले ही घर से चंपत हो गई और एक लाख की नगदी व जेवर भी साथ ले गई।


पीड़ित ने जब शादी कराने वाले मध्यस्थ से मामला बताया तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि युवकों का कोई गिरोह है, जो शादी कराने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed