{"_id":"64ef8c0ac233d8a2e80e5f54","slug":"markets-were-buzzing-rakhis-were-sold-in-abundance-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1247-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गुलजार रहे बाजार, खूब बिकीं राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गुलजार रहे बाजार, खूब बिकीं राखियां
Thu, 31 Aug 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
महोबा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। सुबह से शाम तक राखी व मिठाई की दुकानों में भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने भाइयों की कलाई में बांधने के लिए आकर्षक राखियां खरीदीं। गुरुवार को बहनें भाइयों की कलाई में राखी बांधकर रक्षा का वचन लेंगी। इस बार फैंसी राखियां ग्राहकों को खूब लुभा रहीं हैं।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार राखी की दुकानों से पटा रहा। पांच रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखी दुकानों में नजर आई। महिलाओं ने सादा धागे के साथ फैंसी राखियों की जमकर खरीदारी की। पिछले साल की अपेक्षा राखी के दामों में 20 से 25 फीसदी का इजाफा हुआ है लेकिन महिलाओं ने भाइयों की कलाई में बांधने के लिए मनपसंद राखियां खरीदी हैं। दुकानदार आसिफ, महेंद्र, सुरेश सोनी, रवि आदि ने बताया कि ग्राहकों को फैंसी राखियों के साथ रुद्राक्ष व मोती की राखियां खूब पसंद आ रही हैं। जिनकी बंपर बिक्री हो रही है।
पर्व में मिठाई की बिक्री सर्वाधिक होने के चलते दुकानदारों ने खास तैयारियां की है। विभिन्न किस्म की मिठाइयां तैयार कर दुकानों के बाहर काउंटर लगाए गए हैं। मिठाई खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए घर-घर में मिष्ठान पहुंचता है। यही वजह है कि दुकानदारों ने भारी मात्रा में मिठाई तैयार की है। गुरुवार को रक्षाबंधन के दिन भी मिठाई व राखी की जमकर बिक्री होगी।