{"_id":"68e170d4060344d089095269","slug":"manodarpan-app-will-help-like-a-friend-mahoba-news-c-223-1-sknp1030-130999-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मित्र की तरह सहयोग करेगा मनोदर्पण एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मित्र की तरह सहयोग करेगा मनोदर्पण एप
Sun, 05 Oct 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों पर पढ़ाई और अच्छे अंक लाने का दबाव बढ़ जाता है। इसी दबाव के कारण कई बार छात्र तनाव और घबराहट से जूझने लगते हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की मदद के लिए यूपी बोर्ड मनो दर्पण एप शुरू किया गया है। यह एप मित्र की तरह सहयोग करेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षाओं में करीब 31 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह एप खासतौर पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें विद्यार्थियों को तनाव, डर और परीक्षा के दबाव से राहत दिलाने के लिए परामर्श सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
काउंसलर और मनोवैज्ञानिक छात्रों को ऑनलाइन मार्गदर्शन देंगे। एप से समय प्रबंधन, एकाग्रता बढ़ाने और पढ़ाई को रोचक बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। इससे विद्यार्थी अपने लिए एक संतुलित दिनचर्या बना पाएंगे और पढ़ाई के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे सकेंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों का मानना है कि परीक्षा के दिनों में यह एप विद्यार्थियों के लिए किसी मित्र की तरह काम करेगा, जो हर समय उनके साथ रहेगा। छात्र जब चाहे एप के माध्यम से मदद ले सकते हैं। इस पहल से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा।