{"_id":"609ec4c88ebc3e8dae1584a8","slug":"mandiro-b-gharo-me-manayee-jayanti-mahoba-news-knp6284400150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों व घरों में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों व घरों में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। अक्षय तृतीय के मौकेे पर भगवान परशुराम की जयंती मंदिरों व घरों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई गई। शहर के बजरंग चौक स्थित संकट मोचन मंदिर में पांच भक्तों ने परशुराम जयंती पर दीप-प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान जनमानस को कोरोना संकट से निजात दिलाने की प्रार्थना की गई।
मंदिर के संरक्षक शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि संकट के घड़ी में सभी लोग मानव मूल्यों का ध्यान रखते हुए समाज में मानवजाति के कल्याण को लेकर एकजुट होकर प्रत्येक क्षेत्र में योगदान करें। जिससे समाज में समरसता व भाईचारा स्थापित रहे। इस मौके पर नागा महंत सुरेंद्र दास, कौशलेंद्र, महंत रामेश्वर दास, ओमनारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
भगवान परशुराम की जयंती यशोदानगर में मनाई गई। जहां पूजन-अर्चन के बाद भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पं. जगप्रसाद तिवारी ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का अवतार हुआ। भगवान परशुराम ने अत्याचारियों का पृथ्वी से विनाश कर सनातन धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है। तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर धर्म की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
समाप्त