फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba torn line again, thousands of liters of waste water

महोबा में फिर फटी लाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद

Fri, 13 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 13 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mahoba torn line again, thousands of liters of waste water
हजारों लीटर पानी बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
सूखे से जूझ रहे जिले में पानी का संकट विकराल है। इसके बाद भी जल संस्थान पानी की बर्बादी कर रहा है। शहर के मोहल्ला कठकुलवापुरा में दो स्थानों पर पाइप लाइन फट गई है। इससे हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारी पाइप लाइन दुरुस्त नहीं करा रहे हैं। ऐसे में पानी सड़क पर भरा है। इससे लोगों को निकलने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


यूपी और एमपी की सीमा पर बने उर्मिल बांध से शहर को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। आए दिन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी बर्बाद हो रहा है। शहर के मोहल्ला कठकुलवापुरा में एक सप्ताह से दो स्थानों पर पाइप लाइन फटी है। लोगों ने पानी बर्बाद होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी लेकिन कोई कर्मचारी पाइप लाइन दुरुस्त करने नहीं पहुंचा। हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ले के रमेश, दीनदयाल, प्रीतम, अशोक आदि का कहना है कि विभाग पानी की बर्बादी रोकने में नाकाम है। यदि समय रहते पानी न सहेजा गया तो हालात और भयावह होंगे। इस बाबत जल संस्थान के अवर अभियंता एसके वर्मा का कहना कि पाइप लाइन फटने की सूचना मिली है। कर्मचारियों को भेजकर पाइप लाइन दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed