फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: The plaster of the roof of the dilapidated school fell, the teacher and the student injured

महोबा : जर्जर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, शिक्षामि व छात्र जख्मी

Thu, 08 Sep 2022 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: The plaster of the roof of the dilapidated school fell, the teacher and the student injured
मसूदपुरा विद्यालय के जर्जर भवन की छत का गिरा मलबा। - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। प्राथमिक स्कूल के जर्जर भवन की छत का प्लास्टर गिरने से एक छात्र और महिला शिक्षामित्र घायल हो गई। अन्य बच्चे बस्ते छोड़कर बाहर भागे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

मसूदपुरा गांव के कंपोजिट स्कूल में कन्या प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर है। इस स्कूल में 32 बच्चे पंजीकृत हैं। गुरुवार को 15 बच्चे विद्यालय आए थे शिक्षामित्र रामदेवी बच्चों को पढ़ा रहीं थीं। वह छात्र सलमान (5) का होमवर्क चेक कर रहीं थीं, तभी प्लास्टर गिर गया। इससे छात्र व शिक्षामित्र चोटिल हो गईं। मलबे के साथ एक पंखा भी गिर गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक प्रकाश नारायण ने बताया भवन 2008 से जर्जर है। अधिकारियों को जानकारी देने के साथ कायाकल्प योजना से मरम्मत का प्रस्ताव भी दिया गया था। किंतु मरम्मत नहीं कराई गई। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि भवन निर्माण को कार्ययोजना में शामिल किया गया था लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। विद्यालय स्टाफ को जर्जर कक्ष में बच्चों को न बैठाने के निर्देश भी दिए गए थे।

घायल छात्र सलमान।

घायल छात्र सलमान।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed