फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Teachers raised their voice to register FIR against the bullies

महोबा : दबंगों पर एफआईआर दर्ज कराने की शिक्षकों ने उठाई आवाज

Wed, 28 Sep 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Teachers raised their voice to register FIR against the bullies
अपर एसपी आरके गौतम को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। - फोटो : MAHOBA
महोबा। ब्लॉक चरखारी के कंपोजिट विद्यालय रमपुरा कदीम में स्वतंत्रता दिवस पर हंगामा कर प्रधानाध्यापक को बंधक बनाने के मामले में कार्रवाई न होने पर शिक्षक संघ में नाराजगी है। संगठन पदाधिकारियों ने एएसपी आरके गौतम को ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। इस दौरान गांव का दबंग साथियों के साथ वहां आ गया और प्रबंध समिति के अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक बृजेश दीक्षित के साथ गाली-गलौज कर हंगामा करने लगा। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि दबंगों ने करीब दो घंटे तक प्रधानाध्यापक को कार्यालय में बंधक बनाए रखा। कोतवाली चरखारी में तहरीर देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षकों ने मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। अपर एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री राजीव तिवारी, ओमप्रकाश दीक्षित, रमाकांत मिश्रा, शशभिूषण त्रिपाठी, विकास पचौरी, पंकज नगायच आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed