फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Student's body found hanging on a noose, accused of murder

महोबा : फंदे पर लटकता मिला छात्रा का शव, हत्या का आरोप

Wed, 17 Aug 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Student's body found hanging on a noose, accused of murder
कबरई (महोबा)। कस्बे के राजेंद्र नगर में एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने चार लोगों पर पुत्री की मारपीट कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर निवासी राम अवतार कुशवाहा खेती के साथ मजदूरी करता है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे पत्नी अनुसुइया महोबा और छोटी बेटी गायत्री विद्यालय गई थी। छोटे पुत्र अंशू के साथ राम अवतार भी घर से निकल गए थे। कुछ देर लौटे तो दूसरी बेटी अंजलि का शव लोहे जाल से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उसके पैर जमीन छू रहे थे। करीब डेढ़ मीटर तक घसीटे जाने के निशान बने थे और पीछे का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन

राम अवतार ने बताया कि बेटी ने उन्नाव से बीटेक किया था और अब कानपुर में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। जुलाई में वह घर आई थी। 11 जुलाई को चार लोगों ने घर में पूरे परिवार को लाठियों से पीटा था। आरोप लगाया कि उन्हीं हमलावरों ने अंजली की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed