फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

सैंपल लेने गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को व्यापारियों ने घेरा

Sun, 13 Mar 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
खाद्य सुरक्षा अधिकारी का घेराव किए व्यापारियों को समझाते एसआई। - फोटो : MAHOBA
महोबा। ऊदल चौक स्थित दुर्गा भोजनालय में सैंपल लेने गए प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव को व्यापारियों ने घेर लिया। सैंपल के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने जमकर अभद्रता की। व्यापारियों का आक्रोश देख अधिकारी ने पुलिस बुला ली। टीम बिना सैंपल लिए ही लौट गई।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहर की दुकानों की जांच कर रहे थे। डीएम आवास के पास डेयरी से क्रीम, परमानंद चौराहे व सुभाष चौक से कचरी, ऊदल चौक व हमीरपुर चुंगी से दूध, खनगा बाजार और रामकथा मार्ग से नमकीन समेत दस सैंपल भरे। इसके बाद प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऊदल चौक स्थित दुर्गा भोजनालय पहुंचे और दो दिन पुरानी सब्जी व अन्य खाद्य सामग्री मिलने की बात कहते हुए सैंपल भरने लगे। इस दौरान आसपास के व्यापारी व अन्य लोग एकत्र हो गए और अधिकारी का घेराव करते हुए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। करीब आधा घंटे तक सड़क किनारे व्यापारियों का हंगामा चलता रहा। अभद्रता शुरु होने पर अधिकारी ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर मामला शांत कराया। उधर, प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि वह जांच के लिए दुर्गा भोजनालय गए थे। किचन में गंदगी थी। कटहल की सब्जी दो दिन पुरानी मिली। सुविधा शुल्क मांगने के आरोप पर उन्होंने बताया कि व्यापारी पूर्व के अधिकारियों पर आरोप लगा रहे थे। व्यापारियों के हंगामे के चलते सैंपल नहीं भरा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed