{"_id":"6228e33c0f6f7055074c41ff","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp684762458","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण करा रहा ठेकेदार तीन दिन से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण करा रहा ठेकेदार तीन दिन से लापता
विज्ञापन
लापता ठेकेदार भानु प्रताप सिंह।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। जिले से निकल रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगे अशोका बिल्डकॉन का पेटी ठेकेदार तीन दिन से लापता है। ठेकेदार के पिता ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर बेटे के अपहरण व अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जनपद गाजीपुर के आरी गांव निवासी भानुप्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह एक साल से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना का निर्माण कर रही अशोका बिल्डकॉन से पेटी में काम लेकर पुल निर्माण कराता था। छह किमी. पर चल रहे पुलिया निर्माण कार्य के लिए उसने कस्बा खरेला में किराये का कमरा लिया था। निर्माण कार्य की देखरेख के लिए वह सात मार्च को बाइक से निकला था। इसके बाद कमरे पर नहीं लौटा।
पिता जनार्दन सिंह ने थाना खरेला में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र ठेकेदारी का काम करता है। तीन दिन से मोबाइल स्विच ऑफ होने और कोई लोकेशन न मिलने पर आशंका हुई। यहां आकर पता चला कि एक मार्च को निर्माण स्थल पर कुछ लोगों से उसके बेटे का विवाद हुुुआ। उन्होंने धमकी देते हुए ट्रैक्टर उठा ले जाने की बात कही थी। पिता ने बेटे के अपहरण व अनहोनी की आशंका जताते हुए बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कराई गई है। जांच में अभी तक पड़ोसी जनपद हमीरपुर की लोकेशन मिली है। जल्द तलाश की जाएगी।