{"_id":"6ada6286096902ea05099897","slug":"targets-for-improving-the-standard-of-education-will-be-set-in-schools-every-month-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129896-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
महोबा। कबरई बांध के उच्चीकरण में प्रभावित हुए गंज गांव के किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में डीएम को संबंधित ज्ञापन एसडीएम शिवध्यान पांडेय को सौंपा जिसमें शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
हलधर किसान यूनियन के बैनर तले गंज निवासी किसान शान सिंह, संतराम त्रिपाठी, पानकुंवर, गोली सिंह, परशुराम, बबलू, बिंदा, तेजकुमार, चंदिका, इस्राइल, सुरेश आदि ने कलक्ट्रेट परिसर धरना दिया। बताया कि वर्ष 2009 में अर्जुन सहायक परियोजना के तहत कबरई बांध के उच्चीकरण में झिरसहेबा, गुगौरा, अलीपुरा के साथ ही गंज गांव डूब क्षेत्र में आ रहा था। इसकी कृषि भूमि 80 फीसदी व आबादी 60 फीसदी डूब क्षेत्र में लेकर विभाग की ओर से बोर्ड लगाया गया था।
साथ ही पूरे गांव में नया निर्माण अवैध घोषित करते हुए प्रतिबंध लगाया गया था। मुआवजा वितरण में मनमानी करते हुए कुछ किसानों को छोड़ दिया गया। इन किसानों की भूमि आज भी डूब क्षेत्र में है और जोताई-बोआई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जांच कराकर शेष किसानों को मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की है।